पूरे सितम्बर माह बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

जौनपुर। प्रदेश में पहली सितम्बर से शुरू हो रहे 'नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान' का संचालन अपने जनपद में भी किया जायेगा। पहली सितम्बर से तीस सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में जो भी लोग पेट्रोल पम्प पर दो पहिया वाहनों से बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने का प्रयास करेंगे उन्हें बैरंग वापस कर दिया जायेगा। पेट्रोल पम्पों पर ऐसा प्रतिबंध लोगों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करने के लिए किया जा रहा है। जनपद में  भी सभी पेट्रोल पम्पों पर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लिए पेट्रोल लेने के लिए जरूरी होगा कि वे हेलमेट पहनकर आयें।

ए आर टी ओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार ने शिराज ए हिंद डॉट कॉम को बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक करके उन्हें इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मेरे निर्देशन में सभी पेट्रोल पंपों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

आंकड़ों की मानें तो उत्तर प्रदेश के कुल पंजीकृत वाहनों में सबसे अधिक संख्या दो पहिया वाहनों की है। दो पहिया वाहनों में जितनी भी दुर्घटनायें होती हैं उनमें ज्यादातर लोगों की मृत्यु हेलमेट न लगाने के कारण सिर में चोट लगने के कारण हो जाती है।चालान से बचने के लिए कुछ लोग सस्ते हेलमेट पहनते हैं जो बी आई एस सर्टिफाइड नहीं होते हैं और दुर्घटना होने उचित सुरक्षा नहीं प्रदान कर पाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस