जिलाधिकारी ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर। आगामी श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को विसर्जन घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। इसमें कुण्ड की सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा की पर्याप्त तैयारी शामिल हो। जिलाधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दिन भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस