जफराबाद स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा

ट्रेन से उतरते समय गिर कर अधिवक्ता की मौत 

जौनपुर, जफराबाद --उत्तर रेलवे के जफराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से 55 वर्षीय एक अधिवक्ता की मौत हो गयी।

घटना के बाद पूरे परिवार और अधिवक्ता साथियों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि जलालपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी महेंद्र यादव जौनपुर दीवानी न्यायालय में वकालत करते हैं। बुधवार को वह किसी कार्य से वाराणसी गए हुए थे। वहां से वापसी बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जौनपुर वापस लौट रहे थे।
स्थानीय स्टेशन पर बेगमपुरा ट्रेन का स्टॉपेज नही था।
ट्रेन की रफ्तार धीमी होती देख वह अपनी सीट से उठकर ट्रेन की खिड़की पर आकर खड़े हो गए।
इस दौरान ट्रेन की गति थोड़ा धीमी हो गई और अधिवक्ता महेंद्र यादव चलती ट्रेन से उतरने लगे।
उतरते समय वह प्लेटफार्म पर गिरकर काफी चोटिल हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखते ही वहां मौजूद कुछ यात्री और आरपीएफ व जीआरपी के लोगों ने आनन फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया।जिला अस्पताल में उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग जिला चिकित्सालय पहुँच गए । उधर अपने अधिवक्ता साथी के निधन की खबर लगते ही दीवानी न्यायालय से काफी संख्या में अधिवक्ता मृतक के पैतृक आवास पर पहुंच गए। मृतक अधिवक्ता के दो पुत्र हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस