योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

जौनपुर। शासन के निर्देश पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत जौनपुर में निकाली गई 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 13 अगस्त को पुलिस लाइन से शाही किला तक निकाली गई इस ऐतिहासिक रैली को देखते हुए योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल ने आज जिलाधिकारी को सम्मानित किया।

जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य डॉ. यश पराशर और डॉ. मालविका बाजपेयी ने जिलाधिकारी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि “यह तिरंगा यात्रा हमारे वीरों और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। भारी बारिश के बावजूद जनपदवासियों का जोश कम नहीं हुआ और रैली ऐतिहासिक बन गई।”

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तीनों चरणों में जनपद जौनपुर प्रदेश में अव्वल रहा। तिरंगा सेल्फी अपलोड करने से लेकर प्रतिभागियों की संख्या और प्रबंधन के सभी पैमानों पर जिले ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इस भव्य रैली में विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट्स, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, पुलिस बल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न संस्थाओं के लोग शामिल हुए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ प्रशासनिक तैयारी अनुकरणीय रही।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस