अमानगंज डाक बंगला में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रेस स्थाई समिति की बैठक,,

बैठक में उप जिलाधिकारी सोरांव हीरालाल सैनी द्वारा किसान पंजीकरण योजना पर चर्चा किया गया ,,         
  
उप जिलाधिकारी को सौंपा गया नौ सूत्रीय मांगपत्र 


प्रयागराज (गंगानगर)--तहसील स्तरीय बैठक में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सोरांव अमानगंज डाक बंगला में उप जिलाधिकारी हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सोरांव क्षेत्र सहित क्षेत्रीय पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी सोरांव  को 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण शुक्ल उर्फ पिंटू ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उन्हें सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,  पत्रकारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, सोरांव में स्थायी प्रेस पत्रकारों के लिए भवन निर्माण, आवासीय योजना में प्राथमिकता, आकस्मिक दुर्घटना अथवा मृत्यु पर आर्थिक सहायता, तहसील व थानों में पत्रकारों को सम्मान के साथ, समाचार कवरेज में पुलिस-प्रशासन का सहयोग, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय बैठकों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल थीं उपजिलाधिकारी हीरालाल सैनी ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुना और कई बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं उप जिलाधिकारी सोरांव हीरालाल सैनी द्वारा किसान पंजीकरण योजना पर चर्चा की गई और उसके लाभ बताए गए। 
बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार गिरी सज्जन द्विवेदी राजन तिवारी आर डी वर्मा, उमेश कुमार तिवारी राकेश मौर्य, शिवम नंदन त्रिपाठी, इथलेश कुमार तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, श्यामजी त्रिपाठी,, सुरेश मौर्य, अरुण शर्मा, जयप्रकाश सिंह, सचिन कुमार,, कृष्णमोहन मौर्य, धनंजय पांडे, गुलफाम सिद्दीकी, , कृष्ण कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार मिश्र, बृजेश आनंद, रवि पटवा, गुड्डू राजा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुशील कुमार मोदनवाल के अलावा तहसील स्तरीय बैठक में क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे।

   कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ