जमैथा गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न, घुटने भर पानी से आवागमन ठप

जफराबाद --क्षेत्र के जमैथा गांव अखड़ो घाट पुल मार्ग पर शनिवार की शाम हुई तेज बरसात के बाद सड़क पर घुटने तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह प्रभावित हो गया।

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग कचहरी, शहर, स्कूल और कॉलेज जाते हैं, लेकिन पानी भरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुरुष किसी प्रकार आवश्यक कार्य से निकल गए, लेकिन महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना संभव नहीं हो पाया।

जमैथा गांव के साथ-साथ चाचकपुर, नाथुपुर, रामनगर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात का पानी सैकड़ों घरों और रास्तों पर भर जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ