जन्माष्टमी का सामान लेने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

जफराबाद। जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवां रामसागर गांव में जन्माष्टमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही दो युवक प्रसाद का सामान लाने गए थे, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार होकर उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

गांव निवासी शुभम कुमार (22) पुत्र शिवशंकर और जय सिंह गौतम (22) पुत्र विजय कुमार, दोनों स्नातक के छात्र थे। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेतीबाड़ी भी करते थे और नौकरी की तैयारी में जुटे हुए थे। गांव में जन्माष्टमी की पूजा चल रही थी, जिसके लिए शुभम, जय सिंह और उनका साथी दीपक प्रसाद हेतु मिठाई लेने बाजार गए थे।

वापसी में रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से तीनों नीचे गिर पड़े। हादसे में शुभम और जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे चोटें आई हैं।

मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शुभम की मां किरन देवी व उसके भाई-बहन बेसुध हो गए, वहीं जय सिंह की मां मन्त्र देवी अपने दो बेटों और तीन बेटियों के साथ दहााड़ मारकर रोने लगीं। पूरे गांव में मातम छा गया है।

गांव के लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस