शाहगंज पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दबोचा


जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार 17 अगस्त 2025 को ग्राम ठकठोलिया के पास कौड़ियां से पक्का पोखरा जाने वाले रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम नोनहट्टा निवासी आदित्य सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 291/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  • प्र0नि0 दीपेंद्र सिंह
  • उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
  • का0 अमरनाथ यादव
  • का0 अमन यादव

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस