अपने घर तिरंगा फहराकर ऐतिहासिक आन्दोलन का हिस्सा बने: दिनेश टण्डन

एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के बढ़ावा के लिये तिरंगा फहरायें: राकेश श्रीवास्तव
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊर्दू बाजार स्थित धनश्यामदास बगीचे में कार्यक्रम किया जहां उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में इसे अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों आदि पर फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने संकल्प दिलाया कि "हर घर तिरंगा फहरायेंगे, गर्व से आज़ादी का पर्व मनाएंगे। दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हमारे देश की आत्मा, हमारे बलिदानों का प्रतीक और हमारी साझा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। हर मन तिरंगा- हर घर तिरंगा, तिरंगा घर लाये और सम्मान से फहराये। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बने।
पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, एकता और सामुदायिक सौहार्द की भावना को प्रबल करना और प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करें, क्योंकि यह करोड़ों भारतीयों के बलिदान, गर्व और एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, डॉ अजीत कपूर, शकील अहमद, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, गोपी चन्द्र साहू, संजय श्रीवास्तव, डॉ अमित पाण्डेय, मदन गोपाल गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, संजय केडिया, अनिल गुप्ता, परमजीत सिंह, लखन श्रीवास्तव, डॉ शिवानन्द अग्रहरी, डॉ संजीव मौर्य, डॉ सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे। संजोजक रामकुमार साहू, अश्वनी बैंकर व सुभाष चन्द्र चौरसिया ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस