भुवालापट्टी में सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध, सड़क पर रोपी धान की फसल – वीडियो वायरल

जौनपुर। जहां सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे कर रही है, वहीं जौनपुर नगर पालिका परिषद के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में लोगों ने सड़क की जर्जर हालत को लेकर अनोखा विरोध किया। मोहल्लेवासियों ने पानी और कचरे से लबालब भरी मुख्य सड़क पर ही धान के पौधे रोप दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क लंबे समय से पानी और कचरे में डूबी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी जनप्रतिनिधियों ने इसे दुरुस्त नहीं कराया। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि “कुंभकर्णी नींद” में सोए हुए हैं, जबकि जनता रोजाना इस समस्या से जूझ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस