तिरंगा झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्राफ्ट वर्कशॉप के माध्यम से बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश


हर घर तिरंगा अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय रन्नो में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली


जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रन्नो में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने भव्य तिरंगा झांकी प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को सजीव किया और भारत को आज़ादी दिलाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया।

अभियान के तहत क्राफ्ट मेकिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को आकर्षक तिरंगा बैज और अन्य सजावटी क्राफ्ट बनाना सिखाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ देश के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि

“शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका यह प्रथम चरण है।”

इस अवसर पर श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव के साथ के.के. सिंह, जाहिरा बेगम, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, आलोक, आशीष, अलमदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त रसोइया भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस