लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु मतदाता सूची की करें निगरानी: राकेश मौर्य

बैठक में संगठन को मजबूत करने की हुई जोरदार वकालत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाएं नैतिकता से परे काम कर रही हैं।
लोकतंत्र में बाबासहब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिए गए मताधिकार एक मज़बूत माध्यम है अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए। आज बिहार में पीडीए समाज को मताधिकार से वंचित कर पीडीए समाज के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
वह गुरुवार को पार्टी की ओर से आयोजित मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
यह बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि हमें पीडीए समाज के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए मताधिकार हेतु मतदाता सूची की निगरानी करनी चाहिए।
तभी लोकतंत्र बचेगा और पीडीए समाज का अधिकार संरक्षित किया जा सकता है।
ऐसे में कार्यकर्ताओं से स्नातक, शिक्षक और पंचायत चुनाव में सफलता हेतु मतदाता सूची का सत्यापन और मत बनाए जाने पर सतत कार्य किये जाने के निर्देश दिए जाते हैं।
बैठक को विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला उपाध्यक्ष गण महेंद्र यादव, श्याम बहादुर पाल, डॉ सरफराज़ खान, उमाशंकर पाल, डॉ राजीव रत्न मौर्य, रत्नाकर चौबे अन्य ने संबोधित किया।
इस मौके पर अनवारूल हक गुड्डू, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, शकील मंसूरी,
राजेश यादव,पूर्व प्रमुख जयंती यादव अन्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस