शिक्षक पर जानलेवा हमले के विरोध में शिक्षक संघ हुआ लामबंद


कहां जल्द नहीं पकड़े गए आरोपी तो सड़कों पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य, अमित सिंह

शिक्षक के हमलावरों को गिरफ्तार करने हेतु एसपी को शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

जौनपुर -शिक्षक संतोष यादव पर प्राणघातक हमला कर
उनके साथ हुई लूट के मामले में शिक्षक संघ लामबंद हो गया है। नाराज शिक्षकों ने इस मामले को लेकर तत्काल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनसे कहा कि शिक्षक पर हमले के आरोपी जल्द नहीं पकड़े जाएंगे तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ से उनके दफ्तर में मिल कर उन्हें ज्ञापन दिया। एसपी ने बहुत जल्द इस मामले का खुलासा करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
बताते चलें कि बक्शा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊदपुर में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष यादव सोमवार को अपने मूल आवास कंधरपुर मार्निंग वॉक करने के दौरान नकाबपोश मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया ।
विरोध करने में बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है।
गोली लगने की सूचना पाते ही संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिये। उक्त घटना से जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपितों की धर पकड़ व मामले की गंभीरता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षक संगठन पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा
से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग किया।

बाक्स

आरोपी नहीं पकड़े गए तो होगा आंदोलन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने पुलिस अधीक्षक से साफ शब्दों में कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी अगर जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, अनुज सिंह जितेंद्र उपाध्याय डॉ साकेत सिंह अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस