जनसुनवाई बनी सहारा – दिव्यांग राधेश्याम को मिला आधार कार्ड

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की जनसुनवाई के दौरान चक इंग्लिस हैदर हुसैन, बरेठी (विकास खण्ड बरसठी) निवासी राधेश्याम यादव ने अपनी पीड़ा रखते हुए बताया कि वे दोनों आंखों से दिव्यांग हैं और अत्यन्त गरीब स्थिति में जीवन-यापन कर रहे हैं। उनके पास न तो रहने के लिए आवास है और न ही आधार कार्ड। आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें दिव्यांग पेंशन और मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए राधेश्याम यादव को राजकीय वाहन से भेजकर मात्र एक घंटे में आधार कार्ड बनवाया और साथ ही दिव्यांग पेंशन एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करा दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राधेश्याम को इलेक्ट्रॉनिक ब्लाइंड स्टिक प्रदान की तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि “ मुख्यमंत्री  का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित राहत पहुंचाई जाए।”

त्वरित सुनवाई से लाभान्वित होकर राधेश्याम यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ