रात में उड़ते ड्रोन से दहशत, पुलिस ने बुलाई संचालकों की बैठक

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र में रात के अंधेरे में आसमान में ड्रोन कैमरों के उड़ान भरने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनजान ड्रोन की गतिविधि देख लोग भयभीत हो उठते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन पर थानाध्यक्ष खुटहन ने थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ड्रोन/कैमरा संचालकों की बैठक आहूत की। बैठक में उन्हें ड्रोन संचालन संबंधी नियम-कानून एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाना दंडनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्ती के बाद क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस