नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में रविवार रात करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

स्थानीय निवासी लालता यादव का पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु (40) रविवार रात घर से करीब 150 मीटर दूर सड़क किनारे किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। तभी बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से योगेंद्र के कंधे और पेट में गंभीर चोटें आईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस