अस्पताल की लिफ्ट में फंसी बच्ची सहित दो महिलाएं

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा—तफरी मच गयी जब बिजली कटने से बन्द हुई लिफ्ट में दो महिलाएं एवं एक बच्ची फंस गयी। हालांकि बाद में किसी तरह बिजली आने के बाद किसी तरह दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस लीं। बता दें कि शनिवार को लगभग साढ़े 3 बजे अचानक बिजली कट गयी जिसके चलते जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट बन्द हो गयीं। ऐसे में दो महिलाएं एवं एक बच्ची लिफ्ट में फंस गयी। इसकी जानकारी होने पर अफरा—तफरी मच गयी जिसकी जानकारी होने पर अहियापुर पावर हाउस पर फोन करके बिजली शुरू करवायी गयी जिसके बाद बच्ची सहित दोनों महिलाएं लिफ्ट से बाहर आयीं जिन्होंने राहत की सांस लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस