एस आई एम नर्सिंग कॉलेज में हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम




आज के बच्चे ही कल लहराएँगे परचम : इंजी एल बी मौर्या

 थरवई / विदाई बहुत ही भावुक विषय है तथा यह ऐसा समय होता है जब व्यक्ति अपने आप को बहुत अधिक भाव- विभोर महसूस करता है। ऐसी स्थिति में उसके लिए समझ पाना बेहद ही मुश्किल होता है कि वह कैसे अपनी भावनाओं और विचारों को फेयरवेल के रूप में व्यक्त करे। हमारे समाज में प्रचलित विभिन्न किदवंतियों में भी बहुत सी ऐसी कहानियां है जिसमें विदाई लेने की घटनाएं सामने आती है। इसमें कृष्ण का राधा से वृंदावन छोड़ के जाने की घटना। राम का अपने पिता दशरथ से वन में जाने की आज्ञा मांगने की घटना बेहद ही मार्मिक है। ऐसे में लोगो के पास अपनों से विदाई लेने के लिए शब्द नहीं रहते हैं। शनिवार को एस आई एम नर्सिंग कॉलेज थरवई में बड़े ही भव्य तरीके से विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें एस आई एम नर्सिंग कॉलेज में 100 से अधिक छात्राओं का बड़े ही सम्मान व भावुकता के साथ विदाई की गई। इस मौके पर सभी बच्चे भावुक रहे एवं आंखें नाम दिखीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमें बच्चों ने मधुर मधुर कार्यक्मों की प्रस्तुतियां दीं। डांस, संगीत एवं अपनी भाषा में शिक्षा पर अपने विचार रखे कि हम सभी को शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य कि ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस आई एम नर्सिंग कॉलेज थरवई के डायरेक्टर इंजी एल बी मौर्या रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज की व्यवस्थापिका इंद्रावती मौर्या रहीं। वहीं कार्यक्रम का बेहतर संचालन आराधना यादव द्वारा किया गया।  इस मौके पर दो छात्राओं को खुशी सरोज मिस फ्रेशर एवं रोज पटेल मिस फेयरवेल दोनों छात्राओं को क्राउन से उनका सम्मान बढ़ाया। उसके पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को विदाई के रूप में पारितोषित के साथ उन्हें सम्मान के साथ उन्हें विदा किया गया। इंजी एल मौर्या ने बतलाया कि आज के बच्चे कल लहराएंगे परचम का उनका हौसला बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने का वरदान देते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर रोहित मौर्या रहे एवं छात्राओं में जिन्होंने प्रस्तुतियाँ दीं उनमें आस्था शुक्ला, प्रीति, नीतू सिंह सहित कई छात्राओं ने प्रस्तुतियाँ दीं। टीचर्स में ज्योति गुप्ता, अंकिता यादव, माला सिंह आदि रहीं।


    कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ