छात्रों के खातों में समय से पहुँची धनराशि, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे



मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन


जौनपुर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान  मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी  नीरज पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बाधित न हो। इसी उद्देश्य से इस वर्ष छह माह पूर्व ही सितंबर में छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे छात्रों के खातों में भेज दी गई है।

वहीं, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष छात्रवृत्ति का बजट दोगुना कर दिया है। इससे अधिकांश पात्र छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 06 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने बताया कि किसी भी पात्र छात्र/छात्रा को वंचित न रहने देने के लिए बीते दो माह से विद्यालय में विभिन्न बैंकों के कैंप लगवाकर निःशुल्क खाते खुलवाए गए। अब तक लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है, जिनमें से अधिकांश को धनराशि प्राप्त भी हो चुकी है।

प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। छात्रों ने कहा कि वे इस धनराशि का उपयोग आगे की पढ़ाई में करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पात्र छात्र-छात्राएं समय से आवेदन करें ताकि उनकी शिक्षा का मार्ग और सुगम हो सके।

कार्यक्रम में सुशील सिंह, मो० अहमद, अनुपम सिंह, अनवर अल्वी, मो० अली, विजय प्रताप बाबू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ