अधेड़ मजनुओं का आशिक़ी का भूत, पुलिस ने उतारा – पहुंच गए सलाखों के पीछे

जौनपुर। बेटी–बेटा की शादी की उम्र में जहाँ लोग अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं सुरेरी थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों पर आशनाई का भूत सवार हो गया। राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे इन तथाकथित "मजनुओं" की हरकतें पुलिस की नज़र में आ गईं।

एण्टी रोमियो टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी डंडे से ऐसा सबक सिखाया कि आशिक़ी का भूत चुटकियों में गायब हो गया। अब दोनों सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं, जहाँ उन्हें अपने कर्मों की कीमत चुकानी होगी।

गिरफ्तार मजनुओं की पहचान इस प्रकार हुई—

  1. रामऔतार राजभर (50 वर्ष)
  2. अनिल कुमार राजभर (38 वर्ष)
    दोनों निवासी सोनियापर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।

इनके खिलाफ मु0अ0सं0-134/25 धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस