पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विधि शिक्षा की दिशा में पहला मार्गदर्शन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में बी.ए.एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर तथा एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के मूट कोर्ट हॉल में आयोजित हुआ।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की असली पहचान होते हैं। यदि आप अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बना लें, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को कंडक्ट, पॉज़िटिविटी एवं पंक्चुअलिटी (आचरण, सकारात्मकता एवं समयनिष्ठा) को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि  इंडक्शन कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक यात्रा की पहली झलक देता है। यह अवसर है जब विद्यार्थी अपने सपनों को सही दिशा देने का संकल्प लें।
विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि  विधि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं,  बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का मार्ग है। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी ज्ञान, कौशल और नैतिकता तीनों में उत्कृष्ट हों। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक  मंगला प्रसाद यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. राहुल कुमार राय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राजित राम सोनकर,  डॉ. प्रमोद कुमार,  डॉ. राजन तिवारी,  डॉ. शुभम सिंह, प्रगति सिंह, जीशान अली सहित अन्य प्राध्यापकों, लाइब्रेरियन अवधेश कुमार, सुषमा मिश्रा, शैलेश कुमार, सुषमा मिश्रा, संतोष पांडे, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस