धर्मपाल सिंह ने विवरण पुस्तिका का किया विमोचन ,विधायक रमेश मिश्र के कार्यों की हुई सराहना


जौनपुर -बदलापुर विधानसभा के बूथवार समीक्षा हेतु बनायी गयी विवरण पुस्तिका का भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह द्वारा बुधवार को होटल रिवर व्यू में आयोजित संगठन की समीक्षा के दौरान विमोचन किया गया।
भाजपा विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि उनके निर्देशन और प्रेरणा से ही इस पुस्तिका का निर्माण हुआ हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने उक्त पुस्तिका के निर्माण हेतु प्रशंसा किया । उन्होंने इसे एक अनूठी पहल बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में मात्र दो विधायको ने इस तरह की पुस्तिका बनाई है। उक्त पुस्तिका के निर्माण से प्रत्येक बूथ की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि
संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए यह पुस्तिका काफी मददगार साबित होगी।
इस मौके पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल , क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी अशोक चौरसिया , ज़िलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , विधायक शाहगंज रमेश सिंह , एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु , भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्र , कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य समेत कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ