नाटक से गूँजा संदेश: जीवन अमूल्य है, मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान


विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह: ग्रामीण जागरूकता अभियान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कम्पोजिट उ. प्रा. विद्यालय, देकवली (विकास खण्ड करंजाकला) में ग्रामीण जागरूकता अभियान आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम से जुड़े संदेश दिए।
इस अवसर पर व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी मानसिक समस्याएं समय रहते समझी न जाएं तो वे गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने पारिवारिक संवाद और संवेदनशीलता को आत्महत्या रोकने का प्रभावी उपाय बताया।
डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक को ग्रामीणों ने सराहा। ग्राम प्रधान महेश सोनकर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अन्नू त्यागी, उमा सिंह, संजय दूबे, शिखा तिवारी, कमर फातमा, शिरीन, फरहान फातिमा, जयचन्द, सुशीला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस