विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत जौनपुर में हुआ संवाद, सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

जौनपुर विकास की नई मिसाल बनेगा” : गिरीश यादव

जौनपुर । नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में शुक्रवार को ‘समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभासदों और नागरिकों ने नगर के समग्र विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रदेश के हर नगर निकाय को विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जौनपुर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध नगर है, अब इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार हो। इस दिशा में नगर निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जौनपुर में विकास की जो रफ्तार दिख रही है, वह संकेत है कि यह शहर प्रदेश की नई मिसाल बनेगा।”

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश का विजन तभी साकार होगा जब नगर से लेकर गांव तक विकास कार्य पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ेंगे। नगर पालिका परिषदों को योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। जौनपुर की जनता का उत्साह इस दिशा में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या ने की। उन्होंने कहा कि “जौनपुर नगर पालिका 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि जौनपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर के रूप में विकसित किया जाए। सड़कों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।”

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया, जबकि अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह, एडीएम अजय अंबष्ट, प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, आशीष गुप्ता, श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, कृष्णकांत जायसवाल, विकास शर्मा, डीपीएम खुशबू यादव, मनोज यादव सहित सभी सभासद एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस