मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को दिया सम्मान और अधिकार : जगदीश राय

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित  विधायक जगदीश नारायण राय के आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव तथा बहुजन नायक नेता स्व. कांशीराम की संयुक्त जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव और स्व. कांशीराम दोनों ने समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज को राजनीति के केंद्र में लाकर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

विधायक ने कहा कि “मुलायम सिंह यादव और कांशीराम जैसे नेता सिर्फ व्यक्ति नहीं, विचार हैं — जो हर उस इंसान में जिंदा हैं जो समानता और न्याय की बात करता है। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, तभी समाज में सच्चा समरसता और समानता का वातावरण बनेगा।”

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संजय सिंह (पूर्वांचल होटल), जय हिंद यादव (प्रधान), दिनेश यादव फौजी, कमलेश फौजी, जनता यादव (जिला पंचायत सदस्य), सुजीत जायसवाल, पूर्व प्रधान मेवालाल यादव, पौना अवधेश यादव, धर्मापुर प्रमोद जायसवाल, नीरज यादव, प्रधान श्यामबिहारी यादव, पूर्व प्रधान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस