रेल हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 70 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, देवचंदपुर गांव निवासी उदयराज राजभर सुबह भोर में शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने गांववालों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस