एक दिन की थानेदार बनी स्वर्णिमा यादव, की जनसुनवाई और करवाया बिना हेलमेट बाइक सवार का चालान

जफराबाद। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को चंद्रेश सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी भुवालापट्टी जगदीशपुर की इंटर की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। चार्ज संभालते ही स्वर्णिमा ने जनसुनवाई की और आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल व उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी भी मौजूद रहीं।

जनसुनवाई के दौरान सुल्तानपुर निवासी अनिता देवी ने पारिवारिक प्रताड़ना की शिकायत की, जिस पर स्वर्णिमा ने हल्का प्रभारी को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, लाड़नपुर निवासी अनिता पत्नी सुशील कुमार की जमीन से संबंधित शिकायत पर भी उन्होंने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद स्वर्णिमा ने थाना गेट के सामने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट और कागजात के बाइक चला रहे एक युवक का 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान कराया और सभी को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

थाना परिसर में स्वर्णिमा ने महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा—“आज का दिन मेरे लिए बेहद गर्व का पल है। मैं आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रही हूं और समाज की सेवा करना चाहती हूं।”

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस