सिंगरामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक मिस कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को बहरा पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नागेश्वर निषाद पुत्र दूधनाथ निषाद निवासी ग्राम दयालापुर, थाना सिंगरामऊ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक मिस कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सिंगरामऊ में मु0अ0सं0-147/25 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल विश्वेश द्विवेदी, कांस्टेबल रजत पांडेय, सतीश कसौधन और सौरभ सिंह थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस