समाजवादी पार्टी नेताओं ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नम आंखों से दी गई पूर्व विधायक सोमारूराम सरोज को अंतिम विदाई

जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. सोमारूराम सरोज के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को उनके पैतृक ग्राम पतौरा (ब्लॉक मुफ्तीगंज) स्थित आवास पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव आरिफ हबीब के नेतृत्व में सपा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान क्षेत्रीय एसडीएम और क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में स्वर्गीय सोमारूराम सरोज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। तत्पश्चात शवयात्रा सिहौली घाट तक निकाली गई, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

अंतिम संस्कार में भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय जनमानस शामिल रहा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद दारोगा प्रसाद सरोज, सांसद सुश्री प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार बिंद, सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, आलोक त्रिपाठी लकी, सत्यनारायण यादव, भीम यादव, ऋषि यादव, शैलेश राय, रामनेत यादव, सुशील श्रीवास्तव, सतवंत यादव, राजमूर्ति सरोज, रमेश यादव, नंदलाल यादव और कृपाशंकर यादव सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्व. सोमारूराम सरोज के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस