समाधान दिवस में पहुंचीं एसडीएम, तीन राजस्व मामलों का हुआ निस्तारण



थरवई (प्रयागराज)। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद एवं एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह संयुक्त रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम जूही प्रसाद ने राजस्व से संबंधित आए तीन मामलों का मौके पर ही अपने पर्यवेक्षण में निस्तारण कराया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसीपी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए फरियादी उमाशंकर तिवारी डाल तिवारी का पूरा के प्रकरण में तत्काल पुलिस टीम उप निरीक्षक अमित कुमार यादव एवं अन्य को मौके पर भेजा और फरियादियों के मामले में पुलिस और राजस्व कर्मियों को  निष्पक्ष कार्रवाई   गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध जनता को न्याय दिलाने का काम करें इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय, कानूनगो, लेखपाल सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस