बिजली विभाग की टीम पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार |

खुटहन। लोनिया पट्टी गांव में आधी रात को बिजली के मेन लाइन का तार जोड़ते समय विद्युत विभाग की टीम पर लाठी डंडा से हमला कर उन्हें घायल कर देने के आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को बिशुनपुर चौराहे के लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। पिलकिछा पावर हाउस पर तैनात जेई श्याम अवध यादव ने गत 27 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उपकेंद्र पर आपूर्ति ठप हो जाने पर चार अन्य लाइन मैनो की टीम के साथ फाल्ट खोज रहे थे। आरोप था कि उनकी टीम रात लगभग साढ़े बारह बजे लोनिया पट्टी गांव के एक खेत में लगे खंभे से टूटे कनेक्शन को जोड़वा रही थी। तभी लगभग पचास की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडा से पूरी टीम पर हमला कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि परिचय बताने के बाद भी हमलावर नहीं मान रहे थे। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद के अलावा 40 से 50अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, 7सीलए ऐक्ट, सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार राय ने हमराहियों संग लोनिया पट्टी गांव निवासी आरोपित भारत यादव को लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस