जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम : ए.के. शर्मा


स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान



जौनपुर -नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ “नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार” विषय पर संवाद किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधारों से व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर बड़ी बचत, स्वास्थ्य सेवाओं में राहत, सस्ती शिक्षा, किसानों और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में छूट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बचत सुनिश्चित की गई है। इन सुधारों से बाजार में तेजी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उपभोक्ताओं को भी सुलभ दरों पर वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनहितैषी कर प्रणाली विकसित करने का संकल्प लिया है। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, जिससे न केवल जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि देश भी आत्मनिर्भर बनेगा।

प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों से ग्राहकों को उचित छूट देने का भी संकल्प लेने को कहा और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने मंत्री के विचारों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि जीएसटी सुधारों से कारोबार और अधिक सुगम व सशक्त होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपायुक्त प्रशासन सुरेन्द्र कैथल, उपायुक्त राज्यकर अक्षयलाल, सहायक आयुक्त राहुल कुमार राय, सहायक आयुक्त संतोष तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस