दिनभर बादलों का डेरा, बारिश से तापमान गिरा और किसानों के चेहरे खिले


बिजली वोल्टेज में सुधार, जलजमाव के चलते आठवीं तक स्कूल बंद

जौनपुर। जिले में शनिवार को भी बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। भोर की बारिश तेज रही जबकि दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद बारिश थम गई, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा।

बारिश से मछलीशहर तहसील क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। कई किसानों को उम्मीद है कि अब धान की फसल की सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जबकि कुछ का मानना है कि एक और सिंचाई से ही फसल पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बिजली का वोल्टेज सुधरा है। दरअसल, पहले बारिश न होने पर बिजली आते ही किसान पम्पिंग सेट एक साथ चला देते थे जिससे वोल्टेज गिर जाता था और बिजली कटौती हो जाती थी।

उधर, बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस