दीपावली की रात दीप जलाती महिला के साथ दबंग ने की मारपीट , चलाई गोली

जौनपुर। रोशनी और खुशियों के पर्व दीपावली की रात उस वक्त दहशत में बदल गई, जब मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में दीये जलाने के दौरान एक महिला पर बगल के गांव के ही दबंग ने मारपीट कर दी और हवा में फायर झोंक दिया। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

 सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला रंजना दुबे दीपावली की शाम घर के बाहर दीपक जला रही थीं, तभी जमालिया निवासी राजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग ने महिला के साथ मारपीट कर दी और फिर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया। सौभाग्य से गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

पीड़िता ने तत्काल थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी राजेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस