अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कन्हौली गांव निवासी आशीष यादव पुत्र राजेश यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज तमंचा .32 बोर और एक जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना केराकत में मु.अ.सं. 306/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी मु.अ.सं. 86/2023 धारा 323, 427, 452, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित राज यादव, कांस्टेबल अंगद कुमार और कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस