थरवई पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार



थरवई / थरवई पुलिस टीम  ने मा0 न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर वारंटी अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ मुन्ना(58) पुत्र रामबोध मिश्र को उसके निवास सूदी का पूरा तारडीह थाना थरवई के समीप घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्यवाही को डीसीपी गंगानगर के मार्गदर्शन, एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत लगातार वांछित आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मा0 न्यायालय के आदेशो के बावजूद भी न्यायालय में पेश न होने के कारण मा0 न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गये थे उसी के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र राम बोध मिश्र को गिरफ्तार कर  विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मा0 न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सोनू कुमार,का0 हिमांशु पटेल व पुलिस टीम मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस