अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस में शान्वी यादव प्रथम व क्रॉस कंट्री दौड़ में रूद्र प्रताप तिवारी ने मारी बाजी

टेबल टेनिस में जीत हासिल कर मेडल व प्रमाण पत्र के साथ किया गया सम्मानित


थरवई / शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता प्रो राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय प्रयागराज में आयोजित हुई। टेबल टेनिस खेल में बेनी माधव पीजी कॉलेज बीपीएड सेकेंड ईयर की छात्रा शान्वी यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर लहराया परचम। और ऑल इंडिया टेबल टेनिस के लिए हुआ चयन। वहीं क्रॉस कंट्री दौड़ में बेनी माधव सिंह महाविद्यालय का एम ए प्रथम वर्ष के छात्र रूद्र प्रताप तिवारी ने 6 वां स्थान प्राप्त किया। और ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री दौड़ में हुआ चयन। इस जीत की खुशी बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी वी सिंह, अध्यक्ष कृपाराम मिश्र, सचिव माधुरी सिंह व डॉ सीमा सिंह, डॉ बबिता सिंह, बीपीएड विभागाध्यक्ष डॉ वी डी सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राम प्रसाद,  परवीन जहां, डॉ राम कैलाश यादव, करुणेश शुक्ला, सुप्रीती मिश्रा, शालू पाण्डेय, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल जी, सत्यनारायण मिश्र आदि सभी ने इस जीत की खुशी पर धन्यवाद देते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विजयी छात्रा शान्वी यादव ने बताया की कड़ी मेहनत व सच्ची लगन ही असली सफलता की सीढ़ी है।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस