समर्थ पोर्टल पर सकारात्मक सुझाव भेजकर अभियान में करें सक्रिय भागीदारी- जिलाधिकारी

समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान
समर्थ पोर्टल पर विकसित भारत 2047 हेतु सुझाव देने में जनपद तीसरे स्थान पर है 
   जौनपुर,विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश  2047’’ अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
                 इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है।
            दिये गये सुझाव में तीन सुझावों को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जाएगा।
                   वर्तमान में समर्थ पोर्टल पर सर्वाधिक सुझाव देने में जनपद जौनपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है जिसपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक सकारात्मक सुझाव दें जिससे हमारा जनपद पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे तथा विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना में भागीदार बने। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद को शीर्ष पर लाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है जिससे समस्त जनपद वासियों की भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित कराई जा सके।
               माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीसी के माध्यम से समस्त अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान आदि के साथ संवाद कार्यक्रम कर अधिक से अधिक लोगों को सकारात्मक सुझाव देने की अपील की गई है जिससे विकसित भारत की संकल्पना को आकार देने में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों के विचार को सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील किया है कि समर्थ पोर्टल पर अपने सकारात्मक विचार को अवश्य साझा करें जिससे 2047 तक देश को विकसित बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
              उत्तर प्रदेश के विजन डाॅक्यूमेन्टस की 03 थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन भागीदारी एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित
                इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.giv.in पर दर्ज कर सकते पोर्टल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसे मोबाइल और कंप्यूटर, दोनों माध्यमों से आसानी से एक्सेस किया जा सके साथ ही क्यू आर कोड स्कैन कर भी फीडबैक साझा करने की सुविधा उपलब्ध है। सुझाव देने के लिए प्रतिभागियों को पोर्टल पर मोबाईल ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर विषय का चयन करना होगा और अपना विचार दर्ज कराना होगा।
                      यह अभियान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, व्यापारी, उद्यमी, श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, मीडिया और आम नागरिक सभी अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। उद्देश्य यह है कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक फीडबैक अवश्य प्राप्त हो, ताकि राज्य का विजन व्यापक हो सके। क्यूआर कोड और पोर्टल के जरिए यह प्रक्रिया इतनी सरल बनाई गई है कि छात्र, किसान, गृहिणी या व्यापारी हर कोई अपने विचार तुरंत दर्ज करा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस