पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए लंबित आवेदनों के निस्तारण के निर्देश

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा:डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों के स्तर पर लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदन शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाभार्थियों को योजना का समय से लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित वेंडरों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पीएम सूर्यघर योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” साथ ही उन्होंने बताया कि योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए 12 अक्टूबर को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकारीगण, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस