गौराबादशाहपुर पुलिस की पहल, 30 बाइक चालकों को वितरित किए गए हेलमेट

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। यातायात माह नवंबर के तहत गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी पर बुधवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन बिल्कुल न चलाएं, क्योंकि लापरवाही जान के लिए खतरा बन सकती है।

उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक या कार न चलाने दें, पकड़े जाने पर वाहन जब्ती सहित कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में 30 पुरुष व महिला बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद पुलिस चौकी से कुकुहा मोड़ तक यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राहुल सिंह, सत्यानंद चौबे, सभापति गोंड सहित थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ