*समाजसेवी प्रेम सागर दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर*


बुधवार को चतुर्भुज पुर बड़ा दुबान थाना बरसठी के मूल निवासी एवं मुंबई के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बिल्डर प्रेम सागर डूबे  का ७३ वर्ष की उम्र में बॉम्बे के एक अस्पताल में निधन हो गया श्री दूबे मुंबई में उत्तर भारतीयों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हुए तमाम लोगो को अपने स्तर से सहयोग किया , श्री दुबे की शिक्षा दीक्षा जौनपुर के टीडी पीजी कालेज से पूरी करने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुबई में कारोबार के लिए गए वहाँ उन्होंने अपने मेहनत व लगन से बड़ा व्यसाय स्थापित किया ।श्री दुबे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया जहाँ उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उनका  अंतिम संस्कार वाराणसी में मोक्ष दायिनी गंगा के मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहाँ मुखाग्नि उनके बड़े बेटे आनंद सागर दुबे ने दिया । उक्त अवसर पर जौनपुर सम्पादक मंडल के अध्यक्ष राकेश कान्त पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस