डी-8व डी-21 गैंग के दो सदस्य तथा हिस्ट्रीशीटर धुरन्धर चौहान गिरफ्तार

जफराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कसा शिकंजा, न्यायालय भेजा


जफराबाद (जौनपुर)। थाना जफराबाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय डी-8 और डी-21 गैंग के दो सक्रिय सदस्यों तथा एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी राहत और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डी-8 गैंग का सदस्य अर्जुन मौर्या, डी-21 गैंग का सदस्य चन्द्रशेखर चौहान और हिस्ट्रीशीटर धुरन्धर चौहान अपने घरों पर मौजूद हैं और आसपास के लोगों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में लगे हुए हैं। उनके पुराने आपराधिक इतिहास और दबंगई के कारण आम नागरिकों में काफी भय व्याप्त था। स्थानीय लोग इनके आतंक से परेशान थे और कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित क्षेत्र में भय और तनाव का वातावरण बना रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अपराध रोकथाम एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से इन आरोपितों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम-पते

  1. अर्जुन मौर्या, पुत्र जियालाल, निवासी पिण्डरा, थाना जफराबाद, जौनपुर
  2. चन्द्रशेखर चौहान, पुत्र बलिराम, निवासी गोण्डा खास, थाना जफराबाद, जौनपुर
  3. धुरन्धर चौहान, पुत्र स्व. अभिमन्यु चौहान, निवासी हौज पोखर, थाना जफराबाद, जौनपुर

 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस