पोस्टर में दिखा रचनात्मकता और जागरूकता का संगम

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति की डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी कलात्मक प्रतिभा तथा विषयगत समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शान्या मौर्य ने प्रथम, गुंजन विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा प्रिया मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों में रचनात्मकता, रंग संयोजन और संदेश की स्पष्टता विशेष रूप से देखने को मिली। संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता को निखारते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों के प्रति अधिक जागरूक भी बनाते हैं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. प्रियंका कुमारी एवं डॉ. राजन तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ छात्रों में कलात्मक दृष्टि, सामाजिक चेतना और प्रस्तुतीकरण कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन डॉ. शुभम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करती हैं तथा उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस