जौनपुर:एम कॉम फाइनल ईयर की छात्रा ने गोमती नदी में लगाई छलांग :जाको राके साईंया मार सके न कोई

जौनपुर:एम कॉम फाइनल ईयर की छात्रा ने गोमती नदी में लगाई छलांग :जाको राके साईंया मार सके न कोई

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l कोतवाली थाना क्षेत्र के केरारवीर मंदिर के पास स्थित घाट पर आज लगभग सुबह 12:00 बजे सिद्दीकपुर की रहने वाली अस्मिता गौतम 24 वर्ष पुत्री राजमन गौतम केरार मंदिर स्थित घाट पर आकर गोमती नदी मे छलांग लगा दी, करीब में मौजूद रहे ओम प्रकाश निषाद और प्रभाकर निषाद जो बलुआ घाट के निवासी हैं l किसी काम से वहां गए थे देखा कि किसी लड़की ने गोमती नदी में छलांग लगा दी है, दोनों व्यक्ति ने गोमती नदी में कूद कर बचा लिया l उसे बाहर निकले तुरंत डायल 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाया जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है l कूदने का कारण पता नहीं चल पाया है , छात्रा मोहम्मद हसन कॉलेज जौनपुर की एम कॉम की फाइनल ईयर की छात्रा है 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस