बरसठी पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी को दबोचा, पीड़िता बरामद

जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मियांचक बस अड्डे से आरोपी आदित्य सिंह पुत्र सुनील सिंह, निवासी ग्राम बरेठी, को दबोच लिया। साथ ही अपहृता को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया गया कि आरोपी के खिलाफ थाना बरसठी में मु.अ.सं. 191/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • आदित्य सिंह पुत्र सुनील सिंह, निवासी ग्राम बरेठी, थाना बरसठी, जौनपुर

पंजीकृत अभियोग:

  • मु.अ.सं. 191/2025
    धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना बरसठी, जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक
  2. हे.का. अखिलेश यादव
  3. का. शेरबहादुर यादव
  4. म.का. अंकिता

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस