लग्जरी कार से कर रहे थे गोवंश की तस्करी, तीन अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन अन्तर्जनपदीय गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी स्कॉर्पियो कार (UP60BA6740), दो चाकू और दो गोवंश (एक बछड़ा व एक बछिया) बरामद किए हैं, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधा गया था।

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व शैलेश कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान कम्मरपुर मोड़ पर समोधपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधे गए दो गोवंश मिले। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जावेद उर्फ सोनू पुत्र मो. जहीर निवासी फतेहपुर लोहनपुर थाना मेहनगर, शकील पुत्र मुख्तार निवासी बिन्द्रा बाजार गौरी थाना गंभीरपुर (दोनों जनपद आजमगढ़) तथा शत्रुघन उर्फ डब्लू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पूरापतोही मगही थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई।

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 285/2025, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अन्तर्जनपदीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जिनके विरुद्ध आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ व जौनपुर जनपदों में गोवध निवारण, शस्त्र एवं गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस