भीषण सड़क हादसा: डीसीएम ने डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टक्कर मारी, चालक और खलासी की मौत

जफराबाद। क्षेत्र के वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महरुपुर गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जा रही ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम चालक और ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर लम्बा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, डीसीएम चालक रामअचल (36 वर्ष) पुत्र गोविंद निवासी मकूनपुर, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर, वाराणसी से सामान लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। रास्ते में संभवतः नींद आने से वह नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम डिवाइडर तोड़ते हुए सामने की लेन में जा पहुंचा, जहां से एक ट्रक आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई।

हादसे में डीसीएम चालक रामअचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी जहूर अहमद मलिक निवासी जम्मू चलती ट्रक से कूदने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी भी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेजवाया और हाईवे पर जाम हटवाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों को किनारे लगवाया। पुलिस कार्रवाई के बाद आवागमन सुचारु रूप से बहाल हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस