डायट प्राचार्य को दिया गया मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र

मांगे जल्द पूर्ण नहीं हुई तो लखनऊ में प्रदर्शन कर देंगे धरना , सुनील यादव

यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

जौनपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को शिक्षकों ने
डायट स्थित प्रशिक्षण संस्थान में अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद किया।
यहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर जो आंदोलन चल रहा है। उसका निराकरण बहुत जल्द से जल्द होना चाहिए। क्योंकि प्रदेश सरकार हर वर्ष शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों को मानने के नाम पर सिर्फ झूठा आश्वासन देती है । आज तक इस मामले का तनिक भी निस्तारण नहीं किया गया। जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिवार का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है।
कर्मचारी नेता जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहां कि
माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत समूह ग संवंर्गीय सहायकों की लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं को जल्द निराकरण किया जाय। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में यह अंतिम धरना प्रदर्शन है। अगर हमारी मांगे अब जल्द नहीं पूरी हुई तो हम लोग राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव ने मांग किया कि हमारी समस्याओं के निराकरण के लिए अगर कार्रवाई नहीं होगी तो हम सभी कर्मचारी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई में 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन डायट के प्राचार्य विनोद कुमार राय को सौपा गया। जिसे उन्होंने शासन स्तर पर भेजने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणजीत चौधरी ,
रमेश प्रजापति ,दुर्गा शंकर राय, हेमंत प्रजापति, विकास दीक्षित, नवतेज मौर्य, राजेश यादव, अखिलेश यादव, विवेक श्रीवास्तव, अनिल पाल,रवि सिंह, चंद्रपाल,
अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस