थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने 27 नवंबर 2025 को क्षेत्र भ्रमण, रोकथाम अपराध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने जपटापुर बाज़ार से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुलायम सोनकर, पुत्र सुभाष सोनकर, निवासी बडउर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर, उम्र 22 वर्ष है। यह अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 706/2025, धारा 64(ड), 351(2) BNS तथा 5A/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस