डीएम ने सीडा परिसर का निरीक्षण करके दिया आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने सीडा परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नार्थ ब्लॉक में निर्माणाधीन रोड संख्या 3 एवं 4 की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़़कों के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण हो सकें। उन्होंने नार्थ ब्लॉक में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य को समय से पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हाईमास्ट लाइटों के खंभों पर सांकेतिक चिन्ह लगाने के भी निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने रोड संख्या 2 एवं 3 स्थित पार्क में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल एवं इंटरलॉकिंग कार्य की भी समीक्षा करते हुये इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिये।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, स्थानीय अभियंता आकाश यादव, जय कुमार सिंह सहित तमाम उद्यमीगण, संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस